Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

अष्टावक्र जी

 ⚜️᯼༺꧁🙏🏽अष्टावक्र🙏🏽꧂༻᯼⚜️ #अष्टावक्र इतने प्रकाण्ड विद्वान थे कि माँ के गर्भ से ही अपने पिताजी "कहोड़" को अशुद्ध वेद पाठ करने के लिये टोंक दिए जिससे क्रुद्ध होकर पिताजी ने आठ जगह से टेड़ें हो जाने का श्राप दे दिया था।  अष्टावक्र अद्वैत वेदान्त के महत्वपूर्ण ग्रन्थ अष्टावक्र गीता के ऋषि हैं। अष्टावक्र गीता अद्वैत वेदान्त का महत्वपूर्ण ग्रन्थ है।  'अष्टावक्र' का अर्थ 'आठ जगह से टेढा' होता है।  कहते हैं कि अष्टावक्र का शरीर आठ स्थानों से टेढ़ा था। उद्दालक ऋषि के पुत्र का नाम श्‍वेतकेतु था। उद्दालक ऋषि के एक शिष्य का नाम कहोड़ था। कहोड़ को सम्पूर्ण वेदों का ज्ञान देने के पश्‍चात् उद्दालक ऋषि ने उसके साथ अपनी रूपवती एवं गुणवती कन्या सुजाता का विवाह कर दिया। कुछ दिनों के बाद सुजाता गर्भवती हो गई। एक दिन कहोड़ वेदपाठ कर रहे थे तो गर्भ के भीतर से बालक ने कहा कि पिताजी! आप वेद का गलत पाठ कर रहे हैं। यह सुनते ही कहोड़ क्रोधित होकर बोले कि तू गर्भ से ही मेरा अपमान कर रहा है इसलिये तू आठ स्थानों से वक्र (टेढ़ा) हो जायेगा। हठात् एक दिन कहोड़ राजा जनक के दरबार में जा प...

ईश्वर का धन्यवाद

 रेगिस्तान में एक पक्षी रहता था, बहुत बीमार, न पंख, न खाने-पीने को कुछ, न रहने को कोई छत। एक दिन एक देवदूत वहाँ से गुज़र रहा था। उस बीमार और दुखी पक्षी ने देवदूत को रोका और पूछा- "तुम कहाँ जा रहे हो?" उसने उत्तर दिया- "मैं स्वर्ग जा रहा हूँ।" बीमार पक्षी बोला- "कृपया मेरे लिए पता लगाएँ, मेरा दर्द कब खत्म होगा?" देवदूत ने कहा- "ज़रूर पता लगाऊँगा।" यह कहकर देवदूत चला गया। देवदूत स्वर्ग पहुँचा और बीमार पक्षी का संदेश दिया। फिर देवदूत ने कहा- "पक्षी का जीवन अगले सात वर्षों तक इसी तरह लिखा है। उसे सात वर्षों तक इसी तरह कष्ट सहना होगा, तब तक उसके जीवन में कोई आनंद नहीं है।" देवदूत ने कहा- "जब बीमार पक्षी यह सुनेगा, तो वह निराश हो जाएगा। क्या आप मुझे इसका कोई उपाय बता सकते हैं?" देवदूत ने उत्तर दिया- "उसे कहो कि वह हमेशा यह मंत्र जपता रहे... 'हे ईश्वर, इन सबके लिए धन्यवाद।'" वापस लौटने पर जब देवदूत बीमार पक्षी से फिर मिला, तो उसने उसे शीघ्र स्वस्थ होने का देवदूत का मंत्र बताया। सात-आठ दिन बाद, जब देवदूत फिर वहाँ से ...